WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1745339776', '18.97.9.174')

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत बोली-हैवानियत करने वालों को पीएम देते हैं हौसला : छत्तीसगढ़ में कहा- 20 से ज्यादा केस में भाजपा के नेता हैं शामिल - Somanshu News

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत बोली-हैवानियत करने वालों को पीएम देते हैं हौसला : छत्तीसगढ़ में कहा- 20 से ज्यादा केस में भाजपा के नेता हैं शामिल

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत बोली-हैवानियत करने वालों को पीएम देते हैं हौसला : छत्तीसगढ़ में कहा- 20 से ज्यादा केस में भाजपा के नेता हैं शामिल

रायपुर : प्रदेश में बढ़ रही रेप की घटनाओं को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, सोशल मीडिया की राष्ट्रीय चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर  में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, बीते 8 महीने में 600 से अधिक रेप की घटनाएं इस बात का सबूत हैं। श्रीनेत ने कहा आज इस देश में आधी आबादी के लिए कोई जगह भी नहीं बची है। आज पूरा देश सदमे में है।

श्रीनेत ने राजीव भवन में मीडिया से बात करते हुए कहा ये क्यों हो रहा है? कहां से इन लफंगों के पास आया ये हौसला? जो देश की आधी आबादी के साथ इतनी हैवानियत की जाती है। करीब बीस मामले ऐसे हैं जिसमें बीजेपी के नेता शामिल हैं। प्रधानमंत्री ऐसे लोगों को हौसला देते हैं। चिन्मयानंद का केस वापस लेते हैं क्योंकि वो बीजेपी से है। सत्ता के लिए जो दोषी पाए गए चाहे वो राम रहीम हो या आशाराम हो आप उनके साथ खड़े हो जाते हैं।

आरोपियों को संरक्षण, पीड़िता भटक रहीं

आधी आबादी के लिए देश में जगह नहीं बची है। छत्तीसगढ़ भी महिलाओं के लिए असुरक्षा से अछूता नहीं है। रायपुर और भिलाई में दुष्कर्म के मामले सामने आए। प्रदेश के कई शहरों में इसी तरह के मामले सामने आए। सरकार दुराचारी को बचाने में जुट जाती है। सरकारें क्यों दुराचारियों के साथ खड़ी होती है। आरोपियों को संरक्षण देने का काम किया जाता है। पीड़ित महिला को दर दर भटकना पड़ता है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 8 माह में 600 से अधिक रेप हुए हैं। प्रदेश में 3000 अपराध महिलाओं के खिलाफ हुए हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार हो रहे हैं, सरकार इन मामलों में पर्दा डालने का काम कर रही हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। आधी आबादी के साथ दुष्कर्म पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *