WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784727601', '198.244.240.44')

सेंट्रल जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को रायपुर कोर्ट लाया गया, NSUI के प्रदर्शन के दौरान चक्काजाम केस में पेशी - Somanshu News

सेंट्रल जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को रायपुर कोर्ट लाया गया, NSUI के प्रदर्शन के दौरान चक्काजाम केस में पेशी

सेंट्रल जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को रायपुर कोर्ट लाया गया, NSUI के प्रदर्शन के दौरान चक्काजाम केस में पेशी

रायपुर :  बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को रायपुर कोर्ट लाया गया है। रायपुर कोर्ट में देवेंद्र यादव को NSUI के प्रदर्शन के दौरान चक्काजाम मामले में पेश किया जाएगा।रायपुर में 2013 में NSUI के प्रदर्शन के दौरान चक्काजाम किया था। इसी केस को लेकर रायपुर कोर्ट में देवेन्द्र यादव की ओर से जमानत याचिका लगाई गई है, जिसकी सुनवाई होगी।

रंजू वैष्णव की कोर्ट में किया जाएगा पेश

कोतवाली पुलिस ने चक्काजाम करने के बाद देवेन्द्र यादव के खिलाफ धारा 147, 148, 188, 353, 332, 186 अपराध दर्ज किया था। देवेन्द्र को कोर्ट के लॉकअप में रखा गया है। कुछ देर बाद उन्हें न्यायधीश रंजू वैष्णव की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जमानत याचिका में सुनवाई

मंगलवार (24 सितंबर) को कोयला घोटाला मामले में यादव की ओर से ED कोर्ट में पेशी और जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

30 सितंबर तक न्यायिक रिमांड में हैं देवेन्द्र

इसके पहले मंगलवार 17 सितंबर को बलौदाबाजार कोर्ट में सुनवाई हुई थी, जिसमें विधायक देवेंद्र यादव कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे। पुलिस ने देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद 30 सितंबर तक न्यायिक रिमांड बढ़ाई थी। वहीं इस मामले में यादव की ओर से जमानत याचिका भी लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *