WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784763471', '216.73.216.25')

आतिशी ने अनोखे तरीके से CM पद का चार्ज लिया, मुख्यमंत्री की कुर्सी के बगल में रखी खाली कुर्सी - Somanshu News

आतिशी ने अनोखे तरीके से CM पद का चार्ज लिया, मुख्यमंत्री की कुर्सी के बगल में रखी खाली कुर्सी

आतिशी ने अनोखे तरीके से CM पद का चार्ज लिया, मुख्यमंत्री की कुर्सी के बगल में रखी खाली कुर्सी

नई दिल्ली :  आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के सीएम पद का चार्ज ले लिया है। उन्होंने अनोखे तरीके से चार्ज लिया। उन्होंने सीएम की कुर्सी के बगल में एक खाली कुर्सी रखकर पदभार ग्रहण किया।

चार्ज लेने पर क्या बोंली आतिशी?

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आज मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला। आज मेरे मन की वही व्यथा है जोकि भरतजी की थी। जिस तरह से भरतजी ने भगवान श्रीराम के खड़ाऊं रखकर काम किया, वैसे ही मैं अगले 4 महीने मुख्यमंत्री का पद संभालूंगी।

आतिशी ने कहा कि पिछले 2 साल से भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 6 महीने के लिए जेल में डाला। कोर्ट ने भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को एजेंसी ने दुर्भावना से गिरफ्तार किया। ये कुर्सी अरविंद केजरीवाल की है। मुझे भरोसा है कि फरवरी में होने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को जिताकर फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी। तब तक अरविंद केजरीवाल की ये कुर्सी यहीं रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *