WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780806399', '51.195.183.88')

ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया गया, सिर न मुंडाने पर ऐक्शन - Somanshu News

ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया गया, सिर न मुंडाने पर ऐक्शन

ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया गया, सिर न मुंडाने पर ऐक्शन

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के बीच अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया था। इसके बाद इसे लेकर जमकर विरोध हुआ और किन्नर अखाड़े में बड़ी कलह शुरू हो गई। अब ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है।

किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। क्योंकि उन्होंने देशद्रोह की आरोपी ममता कुलकर्णी को अखाड़े में शामिल किया था।

क्या बोले ऋषि अजय दास
ऋषि अजय दास ने कहा, अब नए सिरे से अखाड़े का पुनर्गठन किया जाएगा और जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर के नाम का एलान होगा। बता दें कि बीते शुक्रवार यानी 24 जनवरी को किन्नर अखाड़ा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महामंडलेश्वर के रूप में ममता कुलकर्णी का पट्टाभिषेक किया गया था। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की पहल पर ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया गया था।

इसके बाद से संत समाज का एक वर्ग नाराज था। कई संतों ने ममता के महामंडलेश्वर बनने पर आपत्ति जताई है। बाबा रामदेव ने तो यहां तक कह दिया कि हर किसी को महामंडलेश्वर बना दे रहे हैं। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने भी इसे गलत बताते हुए कहा था, आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी अखाड़े में मनमानी कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *