WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780803594', '198.244.183.69')

किसानों के लिए बड़ी खबर! सरकार बढ़ा सकती है धान खरीद की तारीख - Somanshu News

किसानों के लिए बड़ी खबर! सरकार बढ़ा सकती है धान खरीद की तारीख

किसानों के लिए बड़ी खबर! सरकार बढ़ा सकती है धान खरीद की तारीख

रायपुर : छत्तीसगढ़ में खरीफ वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का कार्य लगभग पूरा हो गया है। खरीफ वर्ष के लिए प्रदेश में चालू धान खरीदी की प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू हुई थी। जिसका आज यानी 31 जनवरी को आखिरी दिन है जिसके मुताबिक राज्य में अब तक 25 लाख से अधिक किसानों से 147 लाख 74 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। अब खरीदी का एक दिन बाकी है, ऐसे में राज्य शासन द्वारा तब किया गया है। इस  बार 160 लाख टन खरीदी के लक्ष्य से कम खरीदी होने का अनुमान है। लक्ष्य पाने लगभग सवा 12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी करनी होगी। खरीदी का समय आगे और बढ़ाने की मांग किसानों की ओर से किया रही है, हालांकि इस पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से खरीदी :

बतादें कि  इस खरीफ वर्ष के लिए राज्य सरकार द्वारा  27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल हैं। 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प टोकन हर हाथ एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी तक के लिए उपलब्ध कराया गया था है। समितियों में इसके बाद अब तक 147 लाख मीट्रिक टन की खरीदी गए टोकन का उपयोग न कर पाने के कारण उन्हें एक अतिरिक्त टोकन अधिकारी माड्यूल से जारी करने के आदेश दिए गए हैं।

सरकार से समझौते के बाद उठाव :

राइस मिलरों के हड़ताल के कारण धान खरीदी में चालू वर्ष में करीब तीन सप्ताह तक उठाव नहीं हो पाया था। सरकार से समझौते के बाद उठाव जारी हुआ। अब तक लगभग 98 लाख टन धान का उठाव केंद्रों और मिलरों के द्वारा किया जा चुका है। लेकिन अभी भी खरीदी केंद्रों में लगभग 50 लाख टन से अधिक धान डंप पड़ा है। कस्टम मिलिंग में तेजी लाकर खरीदी खत्म होने के बाद उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव कराया जाएगा।

इन जिलों में हुई सबसे अधिक खरीदी: 

प्रदेश में धान खरीदी का आंकड़ा देखें तो इस वर्ष महासमुंद जिले में सबसे अधिक 10.96 लाख मीट्रिक टन रहा है। वहीं सबसे कम खरीदी 32 हजार मीट्रिक टन से अधिक दंतेवाड़ा जिले में किया गया है। अन्य जिले जहां पर अधिक खरीदी हुई है, उनमें से बलौदाबाजार में 8.49 लाख मीट्रिक टन,  बेमेतरा में 9.32 लाख मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 6.98 लाख मीट्रिक टन और बालोद जिले में 754 लाख मीट्रिक टन  धान खरीदी की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *