WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786107813', '216.73.217.177')

मोर तिरंगा मोर अभियान के प्रभारी जसविंदर बग्गा ने दिया मंत्र,दिल में गर्व की भावना के साथ हर घर में लहराएं तिरंगा - Somanshu News

मोर तिरंगा मोर अभियान के प्रभारी जसविंदर बग्गा ने दिया मंत्र,दिल में गर्व की भावना के साथ हर घर में लहराएं तिरंगा

मोर तिरंगा मोर अभियान के प्रभारी जसविंदर बग्गा ने दिया मंत्र,दिल में गर्व की भावना के साथ हर घर में लहराएं तिरंगा

कवर्धा : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत छग में भी आगामी 10 अगस्त से 14 अगस्त तक मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसकी तैयारी हेतु 8 अगस्त को कवर्धा शहर मंडल की कार्यशाला की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता एवं प्रभारी के रूप में जिला भाजपा उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा उपस्थित रहे.वहीं सहप्रभारी के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, सुनील दोषी, डॉ आनंद मिश्रा और सनत साहू मंचस्थ रहे. मोर तिरंगा मोर अभियान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए जसविंदर बग्गा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान आजादी के अमृत महोत्सव से प्रारंभ होकर लगातार चल रहा है। इसी तारतम्य में छत्तीगढ़ में भी जिला व मण्डल स्तर पर टीम बनाकर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। श्री बग्गा ने कहा कि तिरंगा न केवल भारत का राष्ट्र ध्वज है अपितु समस्त देशवासियों का अभिमान भी है। इस तिरंगे की रक्षा के लिए न जाने कितने राष्ट्रभक्त स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है।

पहले केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही देश में तिरंगा फहराया जाता था परंतु देश में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने तिरंगे के प्रति स्वाभिमान की भावना जगाने के उददेश्य से इसे एक अभियान का रूप देकर भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से जन-जन तक तिरंगे को पहुंचाने का लक्ष्य बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की मण्डल टोली के परिश्रम से मंडल के प्रत्येक बूथ के हर घर में तिरंगा लहराये, इसके लिए ईमानदारी से कार्य करें। तिरंगा अभियान पिछली बार की तुलना में इस बार और प्रभावी हो इस बात की चिंता कर कार्य करें। श्री बग्गा ने कहा कि राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले सेनानियों की प्रतिमाओं, चित्रों पर माल्यार्पण का भी कार्यक्रम किया जाएगा। 14 अगस्त को देश के विभाजन को याद करते विभाजन विभिषिका दिवस भी मनाना है। इस दौरान मौन जुलुस, चित्र प्रदर्शनी, संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित करें। बैठक में नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान पर कहा कि तिरंगा के प्रति आज की युवा पीढ़ी और महिलाओं को विशेष रूप से जागृत करने की जरूरत है इसलिए भाजपा युवा व महिला मोर्चा की विशेष भागीदारी इस अभियान में सुनिश्चित करेंगे। इस मंडल बैठक के बाद मंडल के सभी 9 शक्तिकेंद्रों में भी बैठक आयोजित की जायेगी।

बैठक का संचालन नवीन ठाकुर ने व आभार प्रदर्शन सानू साहू ने किया। इस बैठक में शौकी अहिरवार, कमलेश द्विवेदी, लक्ष्मण यादव, संतोष भारती, डोनेश ठाकुर, संजय मिश्रा, हर्ष खुराना ,मंडल पदाधिकारी, नपा पार्षद ,शक्तिकेंद्र एवं बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *