WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786104971', '216.73.217.7')

केंद्रीय निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में 9 राजनीतिक पार्टियों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल - Somanshu News

केंद्रीय निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में 9 राजनीतिक पार्टियों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल

केंद्रीय निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में 9 राजनीतिक पार्टियों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल

रायपुर: केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने देश भर में 334 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इनमें प्रदेश के नौ राजनीतिक दल भी शामिल हैं। इन दलों ने 2019 से पिछले छह वर्षों में कोई चुनाव नहीं लड़ा था। हालांकि, इन दलों के पास 30 दिनों के भीतर अपील करने का विकल्प है।

ECI ने इसलिए लिया एक्शन

केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया गया है। यह कार्रवाई उन दलों के खिलाफ की गई है, जो चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं ले रहे थे। इन दलों को कर छूट जैसे लाभ मिल रहे थे, लेकिन चुनावी गतिविधियों में भागीदारी न होने के कारण आयोग ने अयोग्य घोषित कर दिया है।

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने निष्क्रिय दलों की पहचान के लिए व्यापक अभियान चलाया था। आयोग का कहना है कि यह निर्णय राजनीतिक व्यवस्था को स्वच्छ और सक्रिय रखने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि केवल गंभीर और सक्रिय दल ही चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें। निर्वाचन आयोग के इस कदम के बाद वर्तमान में देश में छह राष्ट्रीय और 67 क्षेत्रीय दल ही चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा रहेंगे।

प्रदेश की ये पार्टियां बाहरछत्तीसगढ़ एकता पार्टी, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी, छत्तीसगढ़ संयुक्त जातीय पार्टी, छत्तीसगढ़ विकास पार्टी, पृथक बस्तर राज्य पार्टी, राष्ट्रीय आदिवासी बहुजन पार्टी, राष्ट्रीय मानव एकता पार्टी, राष्ट्रीय समाजवादी स्वाभिमान मंच।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *