WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784601790', '51.195.183.86')

जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी साने ताकाइची, शिगेरु इशिबा का लेंगी स्थान - Somanshu News

जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी साने ताकाइची, शिगेरु इशिबा का लेंगी स्थान

जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी साने ताकाइची, शिगेरु इशिबा का लेंगी स्थान

टोक्यो : जापान की पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को शनिवार को हुए मतदान में जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का नेता चुना गया। वह 15 अक्टूबर को जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने वाली हैं।

शिगेरु इशिबा का स्थान लेंगी ताकाइचीस्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व की दौड़ में शामिल पांच उम्मीदवारों में से किसी को भी शुरुआती दौर के मतदान में बहुमत नहीं मिलने के बाद हुए दूसरे दौर के मतदान में ताकाइची को 185 वोट मिले, जबकि कोइजुमी को 156 वोट मिले। वह शिगेरु इशिबा का स्थान लेंगी।

लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने ताकाइची को बढ़ती कीमतों से नाराज जनता का विश्वास हासिल करने के लिए चुना है। अधिक व्यय और आसान मौद्रिक नीति के साथ अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए वह पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की ”आबेनामिक्स” रणनीति की समर्थक हैं।

पूर्व टेलीविजन एंकर हैं ताकाइचीउन्होंने पहले भी बैंक ऑफ जापान की ब्याज दर वृद्धि की आलोचना की थी। पूर्व टेलीविजन एंकर ताकाइची ने 1993 में जापानी राजनीति में प्रवेश किया और एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में निचले सदन में सीट जीती। 64 वर्षीय सांसद वर्तमान में अपने गृह प्रान्त नारा का प्रतिनिधित्व करती हैं।

वह पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की प्रशंसक हैं। ताकाइची जापान की मुख्यत: पुरुष प्रधान सत्तारूढ़ पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष हैं, जिसने राजनीति में दबदबा बनाए रखा है। उन्होंने आर्थिक सुरक्षा, आंतरिक मामलों और लैंगिक समानता मंत्री सहित प्रमुख पार्टी और सरकारी पदों पर कार्य किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *