WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1795326342', '74.125.150.192')

धान खरीदी में अनियमितता: ठठारी उपार्जन केंद्र प्रभारी पद से पृथक नायब तहसीलदार के औचक निरीक्षण में खुला मामला, बोरी के वजन और टोकन से अधिक मिला धान सोहित राम बरेठ को सौंपी गई नए प्रभारी की जिम्मेदारी - Somanshu News

धान खरीदी में अनियमितता: ठठारी उपार्जन केंद्र प्रभारी पद से पृथक नायब तहसीलदार के औचक निरीक्षण में खुला मामला, बोरी के वजन और टोकन से अधिक मिला धान सोहित राम बरेठ को सौंपी गई नए प्रभारी की जिम्मेदारी


धान खरीदी में अनियमितता: ठठारी उपार्जन केंद्र प्रभारी पद से पृथक
    • नायब तहसीलदार के औचक निरीक्षण में खुला मामला, बोरी के वजन और टोकन से अधिक मिला धान
    • सोहित राम बरेठ को सौंपी गई नए प्रभारी की जिम्मेदार

सक्ती। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में चल रही धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। ठठारी धान उपार्जन केंद्र में गड़बड़ी पाए जाने पर प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से कार्य से पृथक कर दिया गया है। उनके स्थान पर सोहित राम बरेठ को नया धान खरीदी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
निरीक्षण में पकड़ी गई गड़बड़ी
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार (भोथिया) ने 17 नवंबर को उपार्जन केंद्र ठठारी का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान धान की बोरी का वजन 41 किलो 200 ग्राम पाया गया और मौके पर रखी 46 बोरियों का कुल वजन 18.90 क्विंटल निकला। इसके अलावा, 14 नवंबर को किसान राजेन्द्र कुमार चंद्रा के नाम पर 80.40 क्विंटल धान का टोकन काटा गया था, लेकिन भौतिक सत्यापन में मौके पर 50 किलोग्राम धान अधिक पाया गया।
प्रशासन की सख्त चेतावनी
निरीक्षण के दौरान तैयार किए गए पंचनामे के आधार पर अपर कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है। गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी जारी है। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता व गंभीरता से करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर त्वरित व कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *