Deprecated: Optional parameter $options declared before required parameter $ad is implicitly treated as a required parameter in /home/u920210282/domains/somanshunews.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/classes/display-conditions.php on line 208

WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776930700', '142.44.228.233')

अगर नहीं सुधारी अपनी ये 4 आदतें, तो शरीर में पैदा हो सकती है खून की कमी, पड़ सकते हैं लेने के देने - Somanshu News

अगर नहीं सुधारी अपनी ये 4 आदतें, तो शरीर में पैदा हो सकती है खून की कमी, पड़ सकते हैं लेने के देने

अगर नहीं सुधारी अपनी ये 4 आदतें, तो शरीर में पैदा हो सकती है खून की कमी, पड़ सकते हैं लेने के देने

बॉडी में खून की कमी पैदा होने की वजह से आपको एक-दो नहीं बल्कि कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपकी सेहत के लिए यही बेहतर होगा कि आप अपने शरीर में खून की कमी को पैदा होने से रोक दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपकी कुछ आदतें आयरन की कमी यानी एनीमिया का कारण बन सकती हैं। आपको समय रहते इस तरह की आदतों को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए।

अनहेल्दी डाइट प्लान फॉलो करना

अगर आप भी अक्सर बाहर का अनहेल्दी और जंक फूड खाते हैं तो आपको अपनी इस आदत को इम्प्रूव कर लेना चाहिए। शरीर में खून की कमी को पैदा होने से रोकने के लिए पौष्टिक डाइट प्लान को फॉलो करना बेहद जरूरी है। अपनी डाइट में आयरन रिच फूड आइटम्स को जरूर शामिल करें।

खून चूस सकती है स्मोकिंग की आदत

अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक धूम्रपान करने की वजह से बॉडी में ऑक्सीजन कम हो जाती है और ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन पर बुरा असर पड़ सकता है। स्मोकिंग की वजह से आप गंभीर और जानलेवा बीमारियों का शिकार बन सकते हैं।

छोड़ दीजिए शराब पीना

शराब पीने की वजह से आपकी बॉडी में आयरन की कमी पैदा हो सकती है। इतना ही नहीं शराब पीने की आदत आपकी ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकती है। अगर आप वाकई में एनीमिया जैसी बीमारी की चपेट में नहीं आना चाहते हैं तो आपको शराब पीने की बुरी लत को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

खराब लाइफस्टाइल

एनीमिया से बचना हो या फिर खुद को सेहतमंद बनाए रखना हो, आपको खराब लाइफस्टाइल को इम्प्रूव कर लेना चाहिए। आधी से ज्यादा बीमारियां खराब लाइफस्टाइल की वजह से ही आपकी बॉडी पर अटैक करती हैं।

अगर आपने अपनी इन आदतों को नहीं सुधारा तो बाद में आप पछताते रह जाएंगे। हेल्दी और फिट रहने के लिए अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *