WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1745384727', '18.97.14.83')

बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार, 20 अगस्‍त तक जेल भेजा - Somanshu News

बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार, 20 अगस्‍त तक जेल भेजा

बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार, 20 अगस्‍त तक जेल भेजा

रायपुर :  छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट परिसर में बीते 10 जून को हुई आगजनी और हिंसा के मामले में शनिवार को भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दरअसल, कलेक्ट्रेट घेराव से पहले हुई सभा में देवेंद्र यादव भी दिखाई दिए थे। सुबह सात बजे बलौदाबाजार पुलिस की टीम उन्हें गिरफ्तार करने भिलाई पहुंची थी। 10 घंटे तक चले सियासी ड्रामे के बाद शाम 5.45 बजे उनकी गिरफ्तारी हुई।

विधायक को 20 अगस्त तक भेजा केंद्रीय जेल

पुलिस ने रात 8.45 बजे बलौदाबाजार जिला न्यायालय में विधायक यादव को पेश किया। जहां से उन्हें कोर्ट ने तीन दिन के न्यायिक रिमांड पर 20 अगस्त तक केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए सुबह से लेकर शाम तक पुलिस की विधायक समर्थकों से झड़प भी हुई।

गिरफ्तारी के पहले विधायक सफेद झंडा और संविधान की प्रति थामे दिखे। पुलिस ने विधायक को बयान दर्ज कराने के लिए चार बार नोटिस देकर बुलाया था, पर वह नहीं गए। बता दें कि बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में हिंसा व आगजनी हुई थी। इसमें 240 से अधिक वाहनों को फूंक दिया था।

12 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ था। अब तक 179 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जून में सतनामी समाज के धार्मिक स्तंभ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में प्रदर्शन हो रहा था। प्रदर्शन के पहले हुई सभा में समाज के कई संगठन, भीम क्रांतिवीर के साथ एनएसयूआइ के लोग शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *