WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780732696', '198.244.226.171')

रूह कंपा देने वाली घटना, पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग किया, खून से लाल हुआ घर का आंगन - Somanshu News

रूह कंपा देने वाली घटना, पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग किया, खून से लाल हुआ घर का आंगन

रूह कंपा देने वाली घटना, पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग किया, खून से लाल हुआ घर का आंगन

मुरैना :  मध्य प्रदेश के मुरैना से एक रूह कंपाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी का सिर काटकर हत्या कर दी। पत्नी का शव घर के आंगन में पड़ा मिला और कुछ ही दूरी पर उसका कटा हुआ सिर भी पड़ा मिला। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने आरोपी पति आनंद शर्मा को हिरासत में लिया है।

क्या है पूरा मामला?

ये मामला मुरैना के अंबाह थाना क्षेत्र अंतर्गत पूठ रोड का है। मृत महिला की पहचान छाया शर्मा के रूप में हुई है। उसकी उम्र 24 साल थी। उसके भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृत महिला के भाई को अज्ञात सूत्रों से जानकारी मिली थी कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है।

घटना के पीछे की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बारीकी से जांच के लिए एफएसएल दल भी घटनास्थल पर पहुंचा है। घर के आंगन में चारों तरफ खून ही खून दिखाई दे रहा है और महिला का धड़ और उसका सिर कुछ ही दूरी पर पड़ा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *