WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780733122', '198.244.226.180')

महिला से पुरुष बन गई IRS अधिकारी, सिविल सेवा के इतिहास में ऐसा पहला मामला - Somanshu News

महिला से पुरुष बन गई IRS अधिकारी, सिविल सेवा के इतिहास में ऐसा पहला मामला

महिला से पुरुष बन गई IRS अधिकारी, सिविल सेवा के इतिहास में ऐसा पहला मामला

सिविल सेवा के इतिहास में शायद ऐसा पहला मामला देखने को मिला है। एक महिला IRS अधिकारी को मंगलवार से पुरुष अधिकारी माना जाएगा। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड, रेवेन्यू विभाग ने मंगलवार को इस बात को मंजूरी दे दी है। विभाग ने कहा है कि अब संबंधित महिला अधिकारी को मिस एम अनुसूया को मिस्टर एम अनुकथिर सूर्या के नाम से जाना जाएगा और उनकी पहचान महिला के बजाय पुरुष के तौर पर होगी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, महिला IRS अधिकारी एम अनुसूया हैदराबाद के क्षेत्रीय सेंट्रल एक्साइज कस्टम एक्साइज व सर्विस टैक्स अपीलीय न्यायाधिकरण (CESTAT) में ज्वाइंट कमीश्नर के तौर पर तैनात थीं। अनुसूया ने अपना नाम एम अनुकथिर सूर्या और लिंग महिला से पुरुष करने का अनुरोध किया था। विभाग ने उनकी ये बात मान ली है। अब वह पुरुष के रूप में जाने जाएंगे।

रिकॉर्ड अपडेट हुए

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड, राजस्व विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि एम अनुसूया के अनुरोध पर विचार किया गया है। अब से संबंधित अधिकारी को सभी आधिकारिक रिकॉर्ड में मिस्टर एम अनुकाथिर सूर्या के रूप में पहचाना जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *