गर्मियों में स्किन का Glow बूस्ट करेंगी 5 चीजें, डेली डाइट में शामिल करने से मिलेंगे फायदे ही फायदे
बड़े-बुजुर्ग हमेशा से कहते आए हैं कि महंगे क्रीम और लोशन तो सिर्फ ऊपरी चमक देते हैं, असली निखार तो वहां से आता है जो आप खाते हैं। जी हां, आपकी डाइट में शामिल कुछ खास चीजें आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे गर्मियों में भी फ्रेश, हाइड्रेटेड और चमकदार बना सकती हैं। आइए ऐसी 5 कमाल की चीजों (Summer Glowing Skin Diet) के बारे में जानते हैं, जिन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप इस गर्मी में भी अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं।
तरबूज
गर्मियों में सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेटेड रखना और तरबूज इसमें आपकी सबसे बड़ी मदद कर सकता है। इसमें लगभग 92% पानी होता है, जो आपकी स्किन को अंदर से नमी देता है। इसके अलावा, इसमें लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो सूरज की हानिकारक UV किरणों से त्वचा की रक्षा करते हैं। बता दें, रोजाना तरबूज खाने से आपकी त्वचा सॉफ्ट और शाइनी बनी रहेगी।
टमाटर
संतरा, नींबू, मौसंबी जैसे खट्टे फल विटामिन-सी के बेहतरीन सोर्स हैं। बता दें, विटामिन-सी त्वचा के लिए किसी जादू से कम नहीं। यह कोलेजन प्रोडक्शन के लिए बेहद जरूरी है, जो त्वचा को कसने और झुर्रियों को दूर रखने में मदद करता है। साथ ही, यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। नींबू पानी या ताजे फलों का जूस गर्मियों में आपकी त्वचा के लिए वरदान हो सकता है।
दही सिर्फ पाचन के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आपकी आंतों को स्वस्थ रखते हैं। एक हेल्दी गट का सीधा संबंध ग्लोइंग स्किन के साथ होता है। बता दें, दही में जिंक और लैक्टिक एसिड भी होते हैं, जो मुहांसें कम करने और त्वचा की रंगत निखारने में भी मदद करते हैं। इसलिए, अपनी डाइट में सादे दही को जरूर शामिल करें।
