WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785992717', '216.73.216.236')

कोलंबिया के राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर जानलेवा हमला, रैली में सिर पर मारी गई 2 गोलियां - Somanshu News

कोलंबिया के राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर जानलेवा हमला, रैली में सिर पर मारी गई 2 गोलियां

कोलंबिया के राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर जानलेवा हमला, रैली में सिर पर मारी गई 2 गोलियां

बोगोटा :  कोलंबिया के सीनेटर और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे को गोली मार दी गई है। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। वहीं, गोली लगने के बाद मिगुएल की हालत कैसी है? इस पर अधिकारियों की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।39 वर्षीय मिगुएल विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक के सदस्य हैं, जिसकी नींव पूर्व राष्ट्रपति अल्वारो उरीबे ने रखी थी। डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी अपने सांसद पर हुए इस हमले की निंदा की है।

टर्बे को लगी 3 गोलियां

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार मिगुएल पर हुई फायरिंग में उन्हें 3 गोलियां लगी हैं। 2 गोली उनके सिर में और तीसरी गोली पैरों में मारी गई है। सिर में गोली लगने की वजह से उनकी हालत गंभीर होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
कैसे हुआ हमला?
डेमोक्रेटिक पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा, “मिगुएल शनिवार को राजधानी से कुछ ही दूरी पर मौजूद फोंटिबोन के पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। तभी हथियारों से लेस कुछ लोगों ने पीछे से उनपर गोली चला दी।”राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

मां की हुई थी हत्याबता दें कि मिगुएल की मां पत्रकार डायना टर्बे को 1991 में पाब्लो एस्कोबार के मेडेलिन कार्टेल ने किडनैप कर लिया था। इस दौरान डायना को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन वो मारी गईं थीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *