कलेक्टर जयश्री जैन ने अकलसरा उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण, धान खरीदी का हुआ शुभारंभ किसानों के लिए छाया, पेयजल और रकबा संशोधन के प्रकरणों का जल्द निराकरण करने के दिए निर्देश


कलेक्टर जयश्री जैन ने अकलसरा उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण, धान खरीदी का हुआ शुभारंभ
किसानों के लिए छाया, पेयजल और रकबा संशोधन के प्रकरणों का जल्द निराकरण करने के दिए निर्दे
सक्ती । खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला सहकारी बैंक बाराद्वार अंतर्गत उपार्जन केंद्र अकलसरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने अपनी उपस्थिति में किसानों का धान तौलवाकर केंद्र में खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
मूलभूत सुविधाओं और रकबा संशोधन पर जोर
कलेक्टर श्रीमती जैन ने समिति प्रबंधक को केंद्र में किसानों के बैठने के लिए छायादार स्थान, स्वच्छ पेयजल सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने डीसीएस (DCS) एवं पीवी (PV) रकबा संशोधन से संबंधित सूची को समिति में चस्पा करने और लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने को कहा।
इस अवसर पर जिला उप पंजीयक, जिला खाद्य अधिकारी, सहकारिता अधिकारी, तहसीलदार, धान खरीदी केंद्र प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *