WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776825170', '144.76.67.108')

विधायक कश्यप की उपस्थिति में युवकों ने किया कांग्रेस प्रवेश - Somanshu News

विधायक कश्यप की उपस्थिति में युवकों ने किया कांग्रेस प्रवेश

विधायक कश्यप की उपस्थिति में युवकों ने किया कांग्रेस प्रवेश

जांजगीर-चाम्पा :  जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चाम्पा की विस्तारित बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी आशीष सिंह ठाकुर एवं जांजगीर-चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप तथा जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की नीति से प्रभावित होकर जांजगीर नगर के युवा नेता लाला राठौर ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश लिया। लाला राठौर के साथ शिव शंकर टंडन, दिनेश सिरमौर, कुंभ सारथी, गोलू सारथी, रवि यादव, विकी पैगवार, ईश्वर साहू, अजित राठौर ने भी कांग्रेस का गमछा पहन कांग्रेस प्रवेश किया।

विदित हो कि अकलतरा रोड जांजगीर स्थित होटल हरियाली हेरीटेज में 7 सितंबर रविवार को संगठन सृजन अभियान के तहत मंडल एवं सेक्टर पुनर्गठन कार्य की समीक्षा एवं 9 सितंबर को बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली की तैयारी के लिये बैठक आयोजित किया गया था। बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सदस्य लोकेश राठौर, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के नेता प्रतिपक्ष प्रिंस शर्मा, महिला कांग्रेस कमेटी से श्रीमती सीमा शर्मा सहित पार्टी के सक्रिय कार्यकर्तागण विशेष रूप से मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *