WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776440198', '185.191.171.11')

ब्यास कश्यप के प्रयास से सरखों-पाली सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति - Somanshu News

ब्यास कश्यप के प्रयास से सरखों-पाली सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति

ब्यास कश्यप के प्रयास से सरखों-पाली सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से ग्राम सरखों से औराईकला नहर पार होते हुए पाली पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी हुआ है। विदित हो कि जंाजगीर-चांपा जिले के कुल 14 प्रमुख मार्गो के निर्माण के लिए विधानसभा के बजट सत्र 2024-25 में शामिल करने हेतु प्रस्ताव विधायक ब्यास कश्यप के द्वारा लोक निर्माण विभाग मंत्री अरूण साव को दिया गया था। इन्हीं में सरखों औराईकला नहर पार होते हुए पाली पहुंच मार्ग लंबाई 3.20 कि.मी. भी शामिल है।

इसकी स्वीकृति बजट सत्र 2024-25 में दी जा चुकी थी तथा प्रशासकीय स्वीकृति दिनांक 14.08.2025 को विभाग के द्वारा जारी कर दी गई है। 3.20 किलोमीटर लंबी इस मार्ग के निर्माण के लिए 4 करोड़ 36 लाख 3 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस बहुप्रतिक्षित सड़क के निर्माण हो जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इस सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष है तथा उन्होंने जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार प्रकट किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *