WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782308091', '216.73.217.70')

विष्णु देव साय के सुशासन से संवर रहा छत्तीसगढ़ : कृष्ण कांत चन्द्रा - Somanshu News

विष्णु देव साय के सुशासन से संवर रहा छत्तीसगढ़ : कृष्ण कांत चन्द्रा

विष्णु देव साय के सुशासन से संवर रहा छत्तीसगढ़ : कृष्ण कांत चन्द्रा

 

सक्ती : छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार ने 10 जून को छह महीने पूरे कर लिए। साय सरकार के 6 महीने पूरे होने पर सक्ती जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण कांत चन्द्रा ने कहा कि इस छोटी अवधि में भाजपा सरकार ने डेढ़ दर्जन से अधिक ऐसे फैसले किए, जिससे छत्तीसगढ़ के किसान, युवा और महिलाओं को लाभ पहुंचा और राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदवे साय के नेतृत्व में सुशासन के टैªक पर छत्तीसगढ़ ने फिर से विकास का रफ्तार पकड़ लिया है।

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि बीते 6 माह पर नजर डाले तो साय सरकार ने किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए बहुत कम समय में ऐतिहासिक फैसले लिए है। भाजपा की विष्णु देव साय की सुशासन से छत्तीसगढ़ संवर रहा है। इस 6 महिने के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में सांय-सांय विकास काम हुआ है और राज्य के विकास की गति में तेजी लाई है। हर वर्ग, हर समुदाय का हित विकास के लिए कार्य किया है।प्रदेश के किसानों, युवाओं और महिलाओं को मिला लाभ – भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण कांत चन्द्रा भाजपा सरकार के कार्ये को गुनाते हुए कहा कि साय सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख गरीबा परिवारों को पक्का आवास दिया है। महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के पात्र महिलाओं को प्रति माह 1-1 हजार रूपये सलाना 12000 रूपए दिया जा रहा है। अब तक 70 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। 13 लाख किसानों को 2साल का बकाया बोनस 3716 करोड रूपये अंतरित किया है। आगे चन्द्रा ने कहा कि राज्य में युवा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उद्यम क्रांति योजना शुरू किया गया है। इस योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान, 3100 रूपए में खरीदकर एक मुस्त पैसा दिया गया है। इन तमाम योजनाओं से प्रदेश के किसानों, युवाओं और महिलाओं काफी लाभ या राहत मिला है।

छह महीने, 19 बड़े फैसले-
1. 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति- मुख्यमंत्री साय ने सरकार बनने के दूसरे दिन ही कैबिनेट की बैठक आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप 18 लाख 12 हजार 734 जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान कर दी।
2. 13 लाख किसानो को धान का बोनस- स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर छ.ग. सरकार नें 13 लाख किसाने के बैंक खाते में 2 साल का बकाया बोनस 3716 करोड रूपये अंतरित कर इस वादे को पूरा किया।
3. 3100 रूपये में धान खरीदी- 12 जनवरी को 24 लाख 75 हजार किसानो को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 13 हजार 320 करोड रूपये की राशि अंतरित की गई।
4. 70 लाख महिलाओं का वंदन – महतारी वंजद न योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में राशि अंतरण का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में 10 मार्च 2024 को हुआ। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रूपए की सहायता राशि दी जा रही है। योजना का लाभ 70 लाख से अधिक महिलओं को मिल रहा है।
5. श्रीरामलला दर्शन योजना – छत्तीसगढ़ के श्रद्वाओं को आयोध्या में विराजमान श्री रामलाल के दर्शन हेतु निःशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य में श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है। शासकीय व्यय में अब तक हजारों दर्शनार्थी श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या भेजे जा चुके है।
6. युवाओं के लिए उद्यम क्रांति योजना – राज्य में येवा स्रोगार को बढ़ावा देने के लिए उद्यम क्रांति योजना शुरू करते हुए बजट प्रावधान भी कर दिया है। इस योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है।
7. तेन्दूपत्ता संग्रहण दर अब 5500 रूपए
8. भर्तियों में युवाओं को 5 वर्ष की छूट,
9. यूपीएससी के तर्ज पर पीएससी की परीक्षा,
10. पांच शक्तिपीठों का विकस,
11. अधोसंरचना और कनेक्टीविटी पर जोर,
12. गरीबों के लिए मुफ्त राशन
13. राजिम कुम्भ कल्प की पुनः शुरूआत,
14. रायपुर में आईटी हब बनाने का कार्य शुरू,
15. शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य योजना,
16. आईआईटी की तर्ज पर प्रौद्योगिकी संस्थान,
17. राज्य-राजधानी क्षेत्र का विकास,
18. इंडस्ट्रियल कॉरिडोर,
19. आर्थिक सलाहकार परिषद


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *