स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराना भाजपा का लक्ष्य – जितेन्द्र वर्मा

स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराना भाजपा का लक्ष्य – जितेन्द्र वर्मा

दुर्ग। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाकर जन-जन में राष्ट्र के प्रति गौरव का भान कराने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता का भाव व्यक्त करने का निर्णय लिया गया है।

भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की सहमति से हर घर तिरंगा अभियान के लिए दुर्ग जिला प्रभारी पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना एवं जिला सह-प्रभारी संतोष सोनी और कांतिलाल जैन को बनाया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता की 75 वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक पोलिंग बूथ में किए जाने का निर्णय किया गया है, इसी कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक बूथ में अधिकतम घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है तथा प्रत्येक विधानसभा में 75 चौक चौराहों में क्षेत्र के गणमान्य एवं सम्मानीय नागरिकों द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम गरिमामय रुप से संपन्न कराने हेतु राष्ट्रीय नेतृत्व ने आह्वान किया है।

हर घर तिरंगा अभियान को प्रत्येक मंडल में सफलता पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अभियान के जिला प्रभारी लाभचंद बाफना ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा और पार्टी के मंडल अध्यक्षों से विचार-विमर्श कर अभियान हेतु


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *