WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782674996', '216.73.216.145')

बीजेपी सदस्यता अभियान; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के पहले सदस्य, नंदकुमार साय भाजपा में लौटे - Somanshu News

बीजेपी सदस्यता अभियान; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के पहले सदस्य, नंदकुमार साय भाजपा में लौटे

बीजेपी सदस्यता अभियान; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के पहले सदस्य, नंदकुमार साय भाजपा में लौटे

रायपुर : बीजेपी सदस्यता अभियान के टारगेट में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं भी हैं। इसके लिए नेता महिलाओं के घर जाएंगे और पार्टी जॉइन करने की अपील करेंगे। साथ ही 30 लाख से ज्यादा उन किसानों से भी संपर्क किया जाएगा जिन्होंने 3100 में धान बेचा। हालांकि संगठन से जुड़ना इस वर्ग का अपना फैसला होगा।

मंगलवार को रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। सबसे पहले सदस्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बने। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सांसद बृजमोहन अग्रवाल, और सभी विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ली।

लौट के नंदकुमार घर को आए

Chhattisgarh Crimes

मध्य प्रदेश के जमाने में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के पहले नेता प्रतिपक्ष और लंबे समय तक सांसद रहे रहने वाले नंदकुमार साय फिर से भाजपा में शामिल हो गए। साय अप्रैल 2023 में कांग्रेस में चले गए थे। इसके बाद 20 दिसंबर 2023 को कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद अब मंगलवार को साय ने डिजिटल तरीके से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना उनके लिए गौरव की बात है।

50 लाख सदस्य बनाने का टारगेट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा कि, इस बार हमें 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। 70 लाख तो महतारी वंदन के योजना के लाभार्थियों की संख्या है अन्य भी ऐसी योजनाएं हैं जिनका लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिल रहा है हमको सभी तक पार्टी का संदेश पहुंचाना है।

CM ने आगे कहा कि, 1984 में हमारी पार्टी के मात्र दो सांसद थे। तब कांग्रेस सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों में जागरूकता के लिए नारा दिया था हम दो हमारे दो। कांग्रेस के सांसद हमारे अटल जी को देखकर चिढ़ाते थे कैसे अटल जी हम दो हमारे दो.. तब अटल जी कहते थे अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। आज खिल गया है कमल।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *