WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1794134049', '162.211.125.8')

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर - Somanshu News

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर


शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड प
जांजगीर-चांपा// जिले में नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों पर लगाम लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से अनाचार करने वाले 23 वर्षीय आरोपी दुर्गेश बरेठ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म
पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी दुर्गेश बरेठ उससे पहले से परिचित था। जान-पहचान का गलत फायदा उठाते हुए आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ जबरन अनाचार किया। पीड़िता की शिकायत पर बलौदा पुलिस ने अपराध क्रमांक 550/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
कड़ाई से पूछताछ में जुर्म कबूला
विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी दुर्गेश बरेठ (23 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। मामले में साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m), 69 तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 व 6 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त त्वरित कार्रवाई में थाना बलौदा के निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को एवं महिला आरक्षक रुखमणी निर्मलकर का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *