WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784424601', '198.244.183.33')

कांकेर एनकाउंटर में एक महिला नक्सली ढेर - Somanshu News

कांकेर एनकाउंटर में एक महिला नक्सली ढेर

कांकेर एनकाउंटर में एक महिला नक्सली ढेर

कांकेर  : कांकेर जिले के घोर नक्सल प्रभावित इलाका छोटे बेठिया के जंगलों में मंगलवार को मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। सर्चिंग के दौरान उसका शव, हथियार और नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बिनागुंडा थाना क्षेत्र के जगल में कांकेर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और बीएसएफ की 30वीं-94वीं वाहिनी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने डीआरजी जवानों पर फायरिंग कर दी।

जबावी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी गोलीबारी की। उन्हें भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए। घटना स्थल से सर्चिंग के दौरान जवानों को एक महिला नक्सली का शव मिला है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन वो नक्सली PLGA कंपनी नंबर-5 की सदस्य है।

इसके अलावा, घटना स्थल से 1 नग 303 रायफल, 1 नग 315 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में हथियार और अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

सर्च अभियान जारी, सभी जवान सुरक्षित

बताया जा रहा है कि, यह मुठभेड़ बिनागुंडा से 12 किलोमीटर दूर नक्सलियों के मांद वाले इलाके में हुई है। इस माड़ इलाके में नक्सलियों की कंपनी नंबर-5 काफी सक्रिय है। इसी कंपनी नंबर 5 के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *