WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784438032', '51.195.183.136')

सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत - Somanshu News

सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत

सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत

बालोद :  बालोद जिले में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है। दुर्ग से बालोद घूमने आए 5 लोगों में से तीन दोस्त एक ही बाइक में सवार थे। सियादेवी मंदिर जाने के दौरान इनकी बाइक पेड़ से जा टकराई। तीनों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

सभी लोग दुर्ग जिले के ग्राम विनायकपुर के रहने वाले थे। हादसे में 26 साल के देवा निषाद, 21 साल के नमन सेन, 26 साल के खिलेश पटेल की मौत हुई है। मृतकों में से एक नमन सेन का भाई डेविड सेन और उसकी दोस्त डिलेश्वरी साहू दूसरे बाइक में सवार थे।

पांचों लोग सियादेवी मंदिर के लिए निकले थे। इस दौरान रानीमाई से थोड़ी दूर ही एक बाइक सीधे पेड़ से जा टकराई। वहीं उनके पीछे डेविड और डिलेश्वरी एक बाइक में थे। हादसे की जानकारी लगी तो दोनों मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

तीनों जिगरी दोस्त थे, जो घूमने के लिए बालोद आए थे। तीन लोगों की मौत की जानकारी पुलिस को दी गई। DSP डीएस राठौर के मुताबिक, मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजन बालोद जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं। तीनों मृतकों के शव को मॉर्चुरी में रखा गया है, शाम होने के चलते उनका पोस्टमॉर्टम अगले दिन सुबह किया जाएगा। इसके बाद शव को परिजन को सौंपा जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *