तूफान ‘अकवान’ से प्रभावित फसलों के सर्वे के निर्देश, पात्र किसानों को मिलेगी सहायता
तूफान ‘अकवान’ से प्रभावित फसलों के सर्वे के निर्देश, पात्र किसानों को मिलेगी सहायत

सक्ती । चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से जिले में धान की फसलों को हुए संभावित नुकसान के आकलन के लिए जिला प्रशासन मैदानी स्तर पर सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों के क्रम में कलेक्टर जयश्री जैन ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदारों और कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर फसल क्षति का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमें खेतों में उतरकर बारिश व तेज हवाओं से हुए नुकसान का जायजा ले रही हैं। अधिकारी ग्रामीणों और किसानों से सीधे संवाद कर वास्तविक क्षति की जानकारी जुटा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, सर्वेक्षण पूरा होने के बाद पात्र किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों और फसल बीमा योजना के तहत शीघ्र मुआवजा व बीमा दावा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
फसल सुरक्षित रखने और समय पर सूचना देने की अपील
खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि जिन किसानों की धान की फसल कट चुकी है, वे उसे तुरंत खेत से उठाकर ऊंचे व सूखे स्थान पर रखें और बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से अच्छी तरह ढंक दें। इसके अलावा, फसल बीमा कराने वाले किसानों से नुकसान की स्थिति में तय समय-सीमा के भीतर सूचना दर्ज कराने को कहा गया है, ताकि उन्हें समय पर बीमा दावा मिल सके।