अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में हुई आकस्मिक बारिश, 12.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज नया बाराद्वार में सर्वाधिक 25.2 मि.मी. तो डभरा में सबसे कम 4.1 मि.मी. बरसे बदरा


अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में हुई आकस्मिक बारिश, 12.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
नया बाराद्वार में सर्वाधिक 25.2 मि.मी. तो डभरा में सबसे कम 4.1 मि.मी. बरसे बदर
सक्ती । बंगाल की खाड़ी में उठे ‘अकवान’ चक्रवात के प्रभाव से सक्ती जिले के मौसम में अचानक बदलाव आया है और जिले भर में आकस्मिक वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान जिले में कुल 12.3 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जिले की सभी 9 तहसीलों में अलग-अलग मात्रा में बारिश दर्ज की गई है। इसमें नया बाराद्वार तहसील में सबसे अधिक 25.2 मि.मी. और डभरा तहसील में सबसे कम 4.1 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
तहसीलवार दर्ज वर्षा के आंकड़े (मि.मी. में):
  • नया बाराद्वार: 25.2
  • मालखरौदा: 18.0
  • चंद्रपुर: 14.0
  • भोथिया: 11.2
  • हसौद: 10.5
  • अड़भार: 9.3
  • सक्ती: 9.2
  • जैजैपुर: 9.0
  • डभरा: 4.1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *