अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: 6 ठिकानों पर छापा, 366 क्विंटल धान जब्त कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई
अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: 6 ठिकानों पर छापा, 366 क्विंटल धान जब्त
कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवा, बिचौलियों और कोचियों में मचा हड़कं
सक्ती,
। जिले में अवैध धान खरीदी और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देश पर खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने सक्ती मंडी क्षेत्र के विभिन्न गोदामों में छापामार कार्रवाई करते हुए 6 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 915 कट्टा (366 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया है।
। जिले में अवैध धान खरीदी और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देश पर खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने सक्ती मंडी क्षेत्र के विभिन्न गोदामों में छापामार कार्रवाई करते हुए 6 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 915 कट्टा (366 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया है।कोचियों और बिचौलियों के माध्यम से अवैध रूप से धान खपाने की आशंका को देखते हुए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में टीम ने दबिश देकर मंडी अधिनियम के तहत यह बड़ी जब्ती की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए अवैध परिवहन और भंडारण के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इनके ठिकानों से जब्त हुआ धान:
-
- ग्राम नवापारा: रुखमणी के पास से 700 कट्टा (280 क्विंटल)
- ग्राम बोरदा: अमित कुमार के पास से 55 कट्टा (22 क्विंटल)
- ग्राम जर्वे: राजेश श्रीवास के पास से 50 कट्टा (20 क्विंटल) एवं भुवन श्रीवास के पास से 35 कट्टा (14 क्विंटल)
- ग्राम नगरदा: परशु राम के पास से 40 कट्टा (16 क्विंटल)
- ग्राम सकरेली खुर्द: शिवलाल राठौर के पास से 35 कट्टा (14 क्विंटल)
