WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1794407967', '59.184.77.236')

धान खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पहुंचे कलेक्टर, किसानों की सुविधा और पारदर्शिता पर जोर - Somanshu News

धान खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पहुंचे कलेक्टर, किसानों की सुविधा और पारदर्शिता पर जोर


धान खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पहुंचे कलेक्टर, किसानों की सुविधा और पारदर्शिता पर जो

सक्ती,। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। इस व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने आज जिले के बड़े सीपत, नगझर, चारपारा एवं कुरदा धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, जनरेटर एवं इंटरनेट कनेक्शन की उपलब्धता की जानकारी ली । उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बायोमेट्रिक डिवाइस एवं आद्रतामापी यंत्र की उपलब्धता और उनके कैलिब्रेशन (सटीकता) की स्थिति की भी जांच की । इसके साथ ही नए पीडीएस एवं पुराने बारदानों की उपलब्धता, बारदानों की सिलाई व्यवस्था, तिरपाल, रंग एवं सुतली तथा धान की गुणवत्ता जांच के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
कलेक्टर श्रीमती जैन ने उपार्जन केंद्रों में आवश्यकताओं के अनुरूप कर्मचारियों एवं हमालों की उपलब्धता, फड़ में धान भंडारण के लिए पर्याप्त जगह और चबूतरों की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसके लिए केंद्रों पर पेयजल, शौचालय एवं प्राथमिक उपचार पेटी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए ।
खरीदी कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर समर्थन मूल्य का प्रदर्शन, निगरानी समिति की नियुक्ति तथा सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने को कहा है। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत सहित धान खरीदी कार्य से जुड़े संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *