निशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त दान शिविर का सफल आयोजन संपन्न
निशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त दान शिविर का सफल आयोजन संपन्
सक्ती/ सरहर में साहू हेल्प लाइन जांजगीर चांपा शक्ति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त दान महादान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 204 मरीजों का जाँच एवं दवाई वितरण किया गया तथा 25लोगो ने रक्त दान किया जिसमें सरहर ग्राम की महिला सुनीता साहू उम्र 36 वर्ष ने रक्त दान कर एक मिशाल पेश किया जिसे एम्स रायपुर के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आकांक्षा साहू ने मंच पर उनका सम्मान किया कार्यक्रम का शुरुआत भारत माता के तेल चित्र पर पूजा अर्चना कर किया कार्यक्रम मे अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह श्री चंद्र शेखर देवागण जी, श्री योगेश शर्मा जी, सामाजिक सदभाव प्रमुख, लष्मी नारायण सोनी जी सह विभाग कार्यवाह, अजय सराफ जी खंड कार्यवाह रूप नारायण जिला कार्य कारी अध्यक्ष साहू संघ शक्ति, हेमन्त साहू जी कोषा अध्यक्ष साहू संघ जांजगीर उपस्थित थे शिविर में रक्त दान करने वाले को हेलमेट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया मुख्य अतिथि देवांगन जी ने अपने आशीर्वचन में इस तरह के कार्य क्रम से शिक्षा लेकर ऐसे कार्य क्रम आगे भी होने रहने की बात की ताकि जरूरत मंद लोगों को इसका लाभ मिल सके कार्यक्रम को योगेश शर्मा जी ने भी संबोधित किया उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पुनीत कार्य है कार्यक्रम में आये सभी अतिथि एवं चिकित्सक का शाल श्री फल एवं स्मृति चिन्ह से कार्यक्रम के संयोजक साहू हेल्प लाइन अशोक कुमार साहू जी ने किया एवं आभार रामरतन साहू जी परिक्षेत्र अध्यक्ष सरहर ने किया कार्य क्रम को सफल आयोजन करने में सीता राम जी साहू, तन्मय साहू, थामेश्वर साहू, उमा शंकर साहू, आशुतोष जी, संजय, संत राम, राजेश साहू सुखी राम जी, संत राम जी का विशेष सहयोग रहा
