जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी चन्द्रा की स्वीकृति व सरपंच सुनीता साहू के प्रयासों से कोटेतरा को मिला पानी टैंकर
जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी चन्द्रा की स्वीकृति व सरपंच सुनीता साहू के प्रयासों से कोटेतरा को मिला पानी टैंक
कोटेतरा/सक्ती। ग्रामीण विकास और ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोटेतरा को एक बड़ी सौगात मिली है। स्थानीय सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू के विशेष प्रयासों और जिला पंचायत सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चन्द्रा की सहृदयता से ग्राम पंचायत को 15वें वित्त आयोग (जिला स्तर) मद से एक नया पानी टैंकर स्वीकृत कर प्रदान किया गया है। टैंकर के गांव पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोटेतरा में गर्मी के मौसम में होने वाली पानी की समस्या और गांव में आयोजित होने वाले सामाजिक, धार्मिक व पारिवारिक कार्यक्रमों में पानी की जरूरतों को देखते हुए सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू द्वारा इस टैंकर के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। सरपंच की मांग और ग्रामीणों की आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चन्द्रा ने तत्काल 15वें वित्त आयोग से इसकी राशि स्वीकृत कर पंचायत को पानी का टैंकर उपलब्ध कराया।
सरपंच ने जिला पंचायत अध्यक्ष का जताया आभार
इस बड़ी उपलब्धि पर ग्राम पंचायत कोटेतरा की सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चन्द्रा का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला स्तर से मिली इस स्वीकृति से गांव की एक बहुत पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। यह टैंकर पूरी तरह से सार्वजनिक और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहेगा।
इस अवसर पर उपसरपंच श्रीमती मोतिन बाई कर्ष,श्रीमती साधिन बाई,श्रीमती वंदना सिदार,श्रीमती रजनी आदिले,श्रीमती उतरा आदित्य,श्रीमती संगीता कुशल साहू,श्रीमती ईश्वरी खैरवार, पुरुषोत्तम सागर, शंकरलाल साहू,मिथलेश साहू,महासिंग खैरवार,ओमप्रकाश खैरवार, आदि पंचगण और भारी संख्या में ग्रामीणों ने सरपंच के सक्रिय नेतृत्व और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रोपदी कीर्तन चन्द्रा के सहयोग की जमकर सराहना की है।
