WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1779736491', '216.73.217.15')

जनसैलाब के बीच गूंजा 'विशाल' का नाम: विधायक प्रतिनिधि बनने पर विशाल सिसोदिया का ऐतिहासिक स्वागत - Somanshu News

जनसैलाब के बीच गूंजा ‘विशाल’ का नाम: विधायक प्रतिनिधि बनने पर विशाल सिसोदिया का ऐतिहासिक स्वागत

जनसैलाब के बीच गूंजा ‘विशाल’ का नाम: विधायक प्रतिनिधि बनने पर विशाल सिसोदिया का ऐतिहासिक स्वागत

बम्हनीडीह ग्राम पंचायत पोड़ीशंकर की गलियां आज उस वक्त जश्न में डूब गईं, जब जन-जन के चहेते और कांग्रेस के कद्दावर युवा नेता विशाल सिसोदिया को जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने ‘विधायक प्रतिनिधि’ नियुक्त किया है प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार गांव पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में उमड़े ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ अपने लाडले नेता का ऐसा भव्य स्वागत किया, जिसे क्षेत्र में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

दबंग छवि और सेवा का संगम

विशाल सिसोदिया केवल एक नाम नहीं, बल्कि पोड़ीशंकर की राजनीति का एक मजबूत स्तंभ हैं। वर्तमान में उपसरपंच के पद पर आसीन विशाल ने लगातार दूसरी बार इस पद पर रहकर अपनी लोकप्रियता साबित की है। मालगुजार परिवार से ताल्लुक रखने वाले विशाल को विरासत में ही राजनीति और समाजसेवा मिली है। उनके पैतृक बैकग्राउंड और ‘दबंग सरपंच’ (प्रतिनिधि) वाली कार्यशैली ने उन्हें गांव के हर घर का सदस्य बना दिया है।

युवाओं के ‘आइकॉन’ और मृदुभाषी व्यक्तित्व

स्वागत समारोह के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। ‘कांग्रेस के युवा सिपाही’ के रूप में विख्यात विशाल सिसोदिया युवाओं के बीच अपनी खास पैठ रखते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विशाल की सबसे बड़ी ताकत उनका मृदुभाषी स्वभाव है; वे जितने कड़क अपने इरादों में हैं, उतने ही सरल अपने व्यवहार में।

क्यों अहम है यह नियुक्ति?

राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाने वाले विशाल सिसोदिया को विधायक प्रतिनिधि बनाकर नेतृत्व ने उनके जमीनी पकड़ पर मुहर लगा दी है। इस नई जिम्मेदारी से अब क्षेत्र के विकास कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *