WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1792180213', '198.244.168.87')

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण - Somanshu News

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण


 

*कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्ष

सक्ती,/ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का भौतिक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा ग्राम सकरेली के खसरा नंबर 1356/2 एवं 1356/3 में मौके पर पीवी ऐप के माध्यम से सर्वेयर के द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा इन कार्यों को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किए जाने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा नया बाराद्वार के खसरा नंबर 4/2 के भी सर्वे कार्य का अवलोकन भौतिक रूप से किया गया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को फील्ड में चल रहे सर्वे कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, तहसीलदार श्रीमती सुशीला साव एवं सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *