105 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

105 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर – चाम्पा  : पुलिस अधीक्षक जांजगीर – चाम्पा  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21.06.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध चौकी नैला पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी पुनेश्वर वर्मा को मोटर सायकल में अवैध रूप से परिवहन करते हुए ग्राम सरखो तरफ पकड़ा गया जिसके कब्जे से 105 पाव देशी प्लेन शराब किमती 8400/ रूपया को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध चौकी नैला में अपराध क्रमांक 568/2025 धारा 34 (2) भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. राकेश कुमार सूर्यवंशी चौकी प्रभारी नैला, प्रधान आरक्षक रुद्रनारायण कश्यप एवं नैला स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *