WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785993444', '216.73.216.236')

जादू टोना की शंका को लेकर रात्रि में घर अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौच करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

जादू टोना की शंका को लेकर रात्रि में घर अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौच करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

जादू टोना की शंका को लेकर रात्रि में घर अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौच  करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी बुधेलाल लहरे एवं गोविन्दा लहरे दोनो निवासी बनाहिल थाना मुलमुला के द्वारा दिनाक 28.05.25 को रात्रि करीबन 08.30 बजे पीड़िता के घर अंदर घुसकर, टोनही हो कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुये, जान से मारने की धमकी देकर धक्की मुक्की की, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना मुलमुला में अपराध धारा का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जांजगीर श्री प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में थाना मुलमुला पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी बुधेलाल लहरे एवं गोविन्दा लहरे दोनो निवासी बनाहिल थाना मुलमुला को उनके सकुनत से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में उप पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, प्र.आर. राजमणी द्विवेदी, आरक्षक मनोज रत्नेश, देव मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *