WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784767179', '216.73.216.25')

युवक पर पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाया, 75 प्रतिशत जला युवक, अस्पताल में भर्ती - Somanshu News

युवक पर पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाया, 75 प्रतिशत जला युवक, अस्पताल में भर्ती

युवक पर पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाया, 75 प्रतिशत जला युवक, अस्पताल में भर्ती

रायपुर :  राजधानी रायपुर में एक युवक पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध युवक का पैर जलाना चाहते थे लेकिन आग शरीर में फैल गई। घायल युवक को डीकेएस अस्पताल में भर्ती किया गया फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बूढ़ेश्वर मंदिर चौक का है। मंदिर के सामने बरगद पेड़ के नीचे हेमलाल देवांगन सोता था। हेमलाल घुमंतू था। सोमवार की रात 2 बजे के करीब 3-4 लड़के हेमलाल के पास पहुंचे। उन्होंने बाइक से पेट्रोल निकाल कर रखा हुआ था। पेट्रोल को हेमलाल के ऊपर छिड़क कर आग लगा दी। आग लगते ही हेमलाल चीखते हुए भागने लगा। आसपास से गुजर रहे लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि इस घटना में युवक का शरीर करीब 75 प्रतिशत जल गया है उसे डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर है। इस मामले में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल इस विवाद की वजह क्या थी यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुरानी बस्ती थाना प्रभारी योगेश कश्यप का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *