WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781423863', '15.235.27.35')

चिकन सेंटर के कर्मचारी की हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार - Somanshu News

चिकन सेंटर के कर्मचारी की हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

चिकन सेंटर के कर्मचारी की हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

रायपुर:  राजधानी रायपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चिकन सेंटर के कर्मचारी की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दुकान से कर्मचारी को बा​हर निकाला जिसके बाद उसे पटक पटककर घायल कर दिया।

जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के चिकन सेंटर का है। दरअसल, आरोपी सुनील चौहान और चिकन सेंटर के कर्मचारी के बाद पैसे के लेने देन पर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील चौहान चिकन सेंटर में चिकन लेने के बाद पैसे नहीं दिया। जिसको लेकर कर्मचारी और आरोपी के बीच विवाद हो गया।

जिसके बाद आरोपी ने कर्मचारी को दुकान से घसीटकर बाहर निकाला और सड़क पर पटक दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेश कुमार धीवर के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *