WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782427967', '198.244.242.180')

युवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या - Somanshu News

युवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

युवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

अंबिकापुर:  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक युवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। व्यवसायी मंगलवार की शाम से घर से गायब था। परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। मृतक का नाम अक्षत अग्रवाल था।

जानकारी के मुताबिक, घटना गंधीनगर थाना क्षेत्र की है। अंबिका स्टील के संचालग महेश केडिया का पुत्र अक्षत अग्रवाल मंगलवार की शाम से कार लेकर निकला था, जिसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, जब अक्षत नहीं मिला तो इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। साथ ही परिजनों ने पुलिस को बताया था कि अक्षत पूर्व में काम करने वाले युवक के साथ निकला था। पुलिस ने संदेही की तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि अक्षत की लाश चठिरमा के जंगल में उसी की कार के अंदर में पड़ी है।

पुलिस मौके पर पहुंची तो कार अंदर से लाॅक था। पुलिस के जवानों ने कार के कांच को तोड़कर व्यवसायी का शव को बाहर निकाला गया। मृतक के शरीर में एक से ज्यादा गोलियों के निशान पुलिस को मिले है।

पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं मृतक के गले की सोने की चैन, दो अंगूठी और नगदी गायब मिली। पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपियों ने लूट की नियत से गोली मारी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। साथ ही संदेही से पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद ही घटना की वजह सामने आ पायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *