एशिया की Happiest City बना बिजी लाइफस्टाइल वाला भारत का यह शहर, नाम जानकर रह जाएंगे आप भी हैरान
नई दिल्ली : दुनियाभर में कई सारे शहर हैं, जो किसी न किसी चीज में सबसे आगे होते हैं। कोई सफाई में आगे है, तो पढ़ाई में। समय-समय पर आने वाले कुछ सर्वे इस बारे में खुलासा करते हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक नया सर्वेक्षण सामने आया है। इस सर्वे में साल 2025 के लिए एशिया के सबसे खुशहाल शहर की लिस्ट जारी की गई।
इस इस वार्षिक सर्वेक्षण के लिए प्रमुख शहरों के 18,000 से ज्यादा निवासियों का आकलन किया गया, जिसमें उनसे पूछा गया कि वह अपने शहर की लाइफस्टाइल और यहां के लोगों के बारे में कैसा महसूस करते हैं। आइए जानते हैं इस ताजा सर्वे में कौन बना एशिया का सबसे खुशहाल शहर-
जी हां, यह बिल्कुल सही है। इस लिस्ट में नंबर वन पर आने वाला शहर भारत की एक मेट्रो सिटी है। साल 2025 की सबसे खुशहाल सिटी की इस लिस्ट में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ने पहला स्थान हासिल किया है। मुंबई के 94 प्रतिशत लोगों का यह मानना है कि उनका शहर उन्हें खुशियां देता है, जिससे यह इस साल एशिया में खुशहाल शहर के मामले में टॉप पर रहा।
- मुझे अपने शहर के रोजमर्रा के अनुभवों में खुशी मिलती है
- मेरे शहर के लोग खुश दिखते हैं
- मेरा शहर मुझे खुश करता है
- मेरे शहर में खुशी की भावना हाल ही में बढ़ी है
- मैं जहां भी गया, अपने शहर में उन अन्य जगहों की तुलना में ज्यादा खुश महसूस करता हूं।
साल 2025 के लिए एशिया के टॉप 10 सबसे खुशहाल शहर-
1. मुंबई, भारत
2. बीजिंग, चीन
3. शंघाई, चीन
4. चियांग माई, थाईलैंड
5. हनोई, वियतनाम
6. जकार्ता, इंडोनेशिया
7. हांगकांग
8. बैंकॉक, थाईलैंड
9. सिंगापुर
10. सियोल, दक्षिण कोरिया
