WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784353003', '57.141.0.8')

नहीं सुनी होगी किसी माँ की ऐसी दरिंदगी की कहानी.. ढाई साल की बेटी का अपने आशिक से कराया रेप - Somanshu News

नहीं सुनी होगी किसी माँ की ऐसी दरिंदगी की कहानी.. ढाई साल की बेटी का अपने आशिक से कराया रेप

नहीं सुनी होगी किसी माँ की ऐसी दरिंदगी की कहानी.. ढाई साल की बेटी का अपने आशिक से कराया रेप

 मुंबई: उत्तरी मुंबई के मालवणी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक हैवान ने महज ढाई साल के मासूम को अपने हवस का शिकार बनाया है। रेप के घटना के बाद पीड़ित बच्चीं ने दम तोड़ दिया। लेकिन इससे भी हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस पूरे वारदात को अंजाम देने में मृत बच्ची की माँ भी शामिल रही। उसके ही आँखों के सामने आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस वहशियाना कृत्य के बाद नन्हीं जान ने दम तोड़ दिया। दिलदहला देने वाली खबर जैसे ही इलाके में फैली, वैसे ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मालवणी पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए गैंगरेप और मर्डर के इल्जाम में मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मालवणी में रहने वाली महिला का तीन साल पहले पति के साथ तलाक हो गया था। तभी से वह ढाई साल की बच्ची के साथ अकेले ही रहती थी। इस बीच महिला की पास में ही रहने वाले १९ साल के लड़के के साथ जान-पहचान हो गई। कुछ ही दिनों में यह पहचान अवैध संबंध में तब्दील हो गई। लड़का रोज महिला के घर आने-जाने लगा। बीती रात लड़का महिला के साथ घर पर था। उसी वक्त उसने महिला की मदद से ढाई साल की बच्ची के साथ रेप किया।

जांच में रेप की पुष्टि

मालवणी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नागरकर ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम अस्पताल पंहुची, जहां महिला पुलिस और डॉक्टरों की जांच में पता चला कि बच्ची के साथ रेप किया गया है और ज्यादा खून बहने से बच्ची की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *