WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782427894', '198.244.183.223')

दिल्ली पहुंची वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया : भांगड़ा करते नजर आए रोहित, केक भी काटा - Somanshu News

दिल्ली पहुंची वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया : भांगड़ा करते नजर आए रोहित, केक भी काटा

दिल्ली पहुंची वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया : भांगड़ा करते नजर आए रोहित, केक भी काटा

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद 3 दिन से बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया भारत लौट चुकी है। दिल्ली एयरपोर्ट पर कप्तान रोहित शर्मा ने BCCI सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी के साथ केट काटा। उसके बाद टीम होटल ITC मौर्या के लिए रवाना हो गई। यहां भारतीय फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

होटल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या भांगड़ा करते नजर आए। होटल में भारतीय टीम ने स्पेशल केक काटा, जो होटल मैनेजमेंट ने बनवाया था। टीम प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के लिए होटल से रवाना हो चुकी है। PM मोदी से मिलने के बाद टीम मुंबई रवाना होगी। फिर शाम 5 बजे से टीम की विक्ट्री परेड होगी।

यह 17 साल पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की बिग्रेड की तरह ही होगी। टीम नरीमन पॉइंट से ओपन रूफ बस से वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। फिर सम्मान समारोह में कैश प्राइज दिया जाएगा। 2007 में पहला वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की टीम का स्वागत भी कुछ इसी अंदाज में हुआ था।

टीम इंडिया तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन से फंसी थी। BCCI ने उसे लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा। इस प्लेन का नाम ‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *