WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784349769', '2a03:2880:f800:1a::')

महिला प्रिंसिपल को छेड़ा, टीचर सस्पेंड - Somanshu News

महिला प्रिंसिपल को छेड़ा, टीचर सस्पेंड

महिला प्रिंसिपल को छेड़ा, टीचर सस्पेंड

राजनांदगांव :  महिला प्रधान पाठक से छेड़खानी करने वाले सहायक शिक्षक विष्णु शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक विष्णु शर्मा के खिलाफ 30 जनवरी को तुमड़ीबोड़ थाने में छेड़खानी की शिकायत दर्ज हुई है। इसके बाद शिक्षा विभाग के संभागीय कार्यालय से विष्णु शर्मा को निलंबित करने का आदेश जारी हुआ है।

शिक्षक विष्णु डोंगरगांव ब्लॉक के दीवानभेड़ी स्कूल में पदस्थ हैं। वहीं छग शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। जिन पर ब्लाक की एक महिला प्रधान पाठक ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। शिक्षक द्वारा प्रधान पाठक को निलंबित करवा देने की भी धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर तुमड़ीबोड़ थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। लेकिन अब तक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *