WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784362673', '14.167.221.163')

रायपुर में महिला थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत - Somanshu News

रायपुर में महिला थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत

रायपुर में महिला थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत

रायपुर :  राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चार दिन पहले महिला थाना परिसर में आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला ने आखिरकार रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। दरअसल, पति-पत्नी के विवाद को लेकर महिला काउंसलिंग के लिए थाने पहुंची थी। इसी दौरान उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और चीखते-चिल्लाते हुए थाने के अंदर दौड़ गई।।

महिला आयोग और पुलिस से भी शिकायत की थी। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का मामला है। पति पर लगातार मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाई थी। बताया गया कि दोनों ने करीब 5 साल पहले लव मैरिज की थी और उनके दो बच्चे भी हैं। बहन ने यह भी बताया कि शादी के बाद से ही महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में महिला आयोग और पुलिस से भी कई बार शिकायत की गई थी। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले के हर पहलू की छानबीन की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *