WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788210678', '2a03:2880:f814:40::')

पानी टंकी के स्टैंड में फांसी लगाकर महिला ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस - Somanshu News

पानी टंकी के स्टैंड में फांसी लगाकर महिला ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

पानी टंकी के स्टैंड में फांसी लगाकर महिला ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने खुदखुशी कर ली. महिला ने सोलर पानी टंकी के स्टैंड में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान ढालेश्वरी सोढ़ी (50 वर्ष) के रूप में की गई है. महिला बीते एक साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और उनका इलाज भी जारी था. वह एक साल में पहले भी 2 बार और आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी है.

कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा.

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *