WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777371497', '85.208.96.210')

क्या रुक जाएगी पुतिन और जेलेंस्की के बीच लड़ाई, युद्धविराम पर अमेरिका-यूक्रेन में सकारात्मक वार्ता - Somanshu News

क्या रुक जाएगी पुतिन और जेलेंस्की के बीच लड़ाई, युद्धविराम पर अमेरिका-यूक्रेन में सकारात्मक वार्ता

क्या रुक जाएगी पुतिन और जेलेंस्की के बीच लड़ाई, युद्धविराम पर अमेरिका-यूक्रेन में सकारात्मक वार्ता

वाशिंगटन :  यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए रविवार को फ्लोरिडा में अमेरिका और यूक्रेन के मंत्रियों-अधिकारियों की बैठक हुई।

बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, राष्ट्रपति ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति के दामाद जेरेड कुशनर ने हिस्सा लिया। जबकि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने किया।

बैठक में अमेरिका के 28 बिंदुओं वाली शांति योजना पर चर्चा हुई। अमेरिका और यूक्रेन ने इस बैठक को सकारात्मक दिशा में हुआ प्रयास बताया है।

विदेश मंत्री रूबियो ने कहा, हमारा उद्देश्य केवल युद्ध की समाप्ति नहीं है बल्कि उसके बाद की स्थितियों को भी बेहतर बनाना है। उस स्थिति में यूक्रेन की सुरक्षा और उसकी संपन्नता के मसले भी जुड़े हुए हैं। हम इन सभी मसलों पर समग्रता में वार्ता कर रहे हैं।

इस वार्ता को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसके निष्कर्ष के आधार पर विटकॉफ की अगले हफ्ते की मॉस्को यात्रा के नतीजे तय होंगे। उस यात्रा में विटकॉफ रूसी अधिकारियों से वार्ता के साथ राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *