WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784536668', '51.195.215.187')

पत्नी ने बनाया धर्मांतरण का दवाब, तो पति ने कर ली आत्महत्या, जानें पूरा मामला - Somanshu News

पत्नी ने बनाया धर्मांतरण का दवाब, तो पति ने कर ली आत्महत्या, जानें पूरा मामला

पत्नी ने बनाया धर्मांतरण का दवाब, तो पति ने कर ली आत्महत्या, जानें पूरा मामला

धमतरी:  प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर बवाल मचा है। धमतरी में धर्मांतरण कराने दबाव बनाने का मामला सामने आया है। धर्मांतरण दवाब की वजह से एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पूरा मामला अर्जुनी थाना अंतर्गत ग्राम पोटियाडीह का है।

बता दें कि धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप किसी ओर पर नहीं बल्कि मृतक की पत्नी और सास ससुराल वालों पर लगा है। मृतक लिनेश साहू के ऊपर धर्मांतरण कराने इस कदर दबाव बनाया कि सहन नहीं कर पाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक मरने से पहले अपने स्टेटस में अपनी पत्नी, सास,उसकी बड़ी ओर छोटी बहन पर दबाव बनाने का जिक्र करते हुए लिखा है कि वो अपनी पत्नी से बहुत परेशान है। जो धर्म परिवर्तन करने परेशान करती है। मृतक अपने ही घर में गमछे को फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं इस मामले में परिजन कुछ भी बोलने से इकार कर दिया। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *