WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780967523', '198.244.226.43')

क्यों लगाई जाती है सात भागते घोड़ों की तस्वीर,जानें - Somanshu News

क्यों लगाई जाती है सात भागते घोड़ों की तस्वीर,जानें

क्यों लगाई जाती है सात भागते घोड़ों की तस्वीर,जानें

हो सकता है आपने भी अपने घर में सात भागते घोड़ों की तस्वीर लगा रखी हो अगर नहीं तो आपने किसी न किसी के घर में तो जरूर ही ये तस्वीर लगी देखी होगी। आखिर ऐसा क्यों हैं? इस बारे में कम ही लोग जानते हैं। दरअसल वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में सात भागते घोड़ों को प्रगति, सफलता, विजय और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस तरह की तस्वीर घर में लगाना बेहद शुभ होता है। चलिए जानते हैं ये तस्वीर लगाने के फायदे क्या है और किस दिशा में इसे लगाना चाहिए।

सात भागते घोड़ों की तस्वीर लगाने से क्या होता है?

ये सात भागते घोड़े शक्ति और जीवन शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए इनकी तस्वीर घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिससे घर परिवार के लोगों को हर काम में सफलता मिलती है। कई लोग बिजनेस में तरक्की के लिए भी इस तस्वीर को घर की दक्षिण दिशा वाली दीवार पर लगाते हैं। कुछ का ये भी मानना है कि इस तरह की तस्वीर घर में लगाने से वास्तु दोष भी खत्म हो जाता है।

किस दिशा में लगानी चाहिए सात भागते घोड़ों की तस्वीर?

वास्तु अनुसार सात भागते घोड़ों की तस्वीर के लिए दक्षिण दिशा सबसे अच्छी होती है। यदि दक्षिण दिशा में कोई दीवार नहीं है, तो अपने इसके उत्तर या पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। ध्यान रहे कि घर या ऑफिस में ये तस्वीर इस तरह से लगाएं जिससे घोड़ों का चेहरा अंदर की तरफ रहे। इस तस्वीर को लगाने के लिए घर का ड्राइंग रूम सबसे उत्तम स्थान माना जाता है। कमरे में इसे नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा कमरे के गेट के सामने भी ये तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। पेंटिंग में दिखाई दे रहे घोड़ों पर कोई जंजीर, पट्टा या रस्सी नहीं होनी चाहिए वो स्वतंत्र होने चाहिए।

तस्वीर के बैकग्राउंड में क्या होना चाहिए?

बैकग्राउंड में सूर्योदय वाली 7 सफेद घोड़ों की पेंटिंग सबसे शुभ मानी जाती है। ये वित्तीय स्थिरता को बढ़ाती है और कार्यों में सफलता दिलाती है। अगर सूर्योदय वाली तस्वीर न मिल पाए तो आप बैकग्राउंड में चंद्रमा वाली 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर भी ले सकते हैं। इस पेंटिंग को भी घर के लिए लकी माना जाता है। ये सफलता, प्रगति और शांति का प्रतीक होती है। अगर ये वाली भी तस्वीर नहीं मिल पाए तब आप बैकग्राउंड में समुद्र दिखाई देने वाली भी तस्वीर ले सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *