WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784465106', '51.195.183.81')

जहां अज्ञानता आनंद है, वहां बुद्धिमान होना मूर्खता', राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शशि थरूर की नई पोस्ट - Somanshu News

जहां अज्ञानता आनंद है, वहां बुद्धिमान होना मूर्खता’, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शशि थरूर की नई पोस्ट

जहां अज्ञानता आनंद है, वहां बुद्धिमान होना मूर्खता’, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शशि थरूर की नई पोस्ट

नई दिल्ली :  वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक कविता की कुछ लाइन पोस्ट करके राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। अब इसके मायने निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शशि थरूर कांग्रेस नेतृत्व से नाखुश है। वहीं केरल कांग्रेस थरूर के एक लेख से नाराज है। इस लेख में शशि थरूर ने केरल की पिनाराई विजयन सरकार की स्टार्टअप नीति की प्रशंसा की थी।‘बुद्धिमान होना मूर्खता है’

शशि थरूर ने अंग्रेजी कवि थॉमस ग्रे की कविता ‘ओड ऑन ए डिस्टेंट प्रॉस्पेक्ट ऑफ ईटन कॉलेज’ की लाइन साझा की। एक्स पर उन्होंने लिखा, “थॉट ऑफ दे डे: जहां अज्ञानता आनंद है, वहां बुद्धिमान होना मूर्खता है।” थरूर की यह प्रतिक्रिया लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद आई है। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में कयासबाजी शुरू है।राहुल गांधी से नहीं मिला स्पष्ट जवाब

सूत्रों के मुताबिक 18 फरवरी को शशि थरूर ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। थरूर ने राहुल गांधी से कहा था कि पार्टी के भीतर मेरी क्या भूमिका है? सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने उनके सवाल पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद थरूर ने खुद को दरकिनार किए जाने पर निराशा व्यक्त की। हाल ही में थरूर की टिप्पणियों के बाद से कांग्रेस में अंदरूनी कलह की अटकलें बढ़ गई हैं।जेडीयू का दावा- शशि थरूर कांग्रेस नेतृत्व से नाखुश

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने दावा किया कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपनी पार्टी की मौजूदा स्थिति से नाखुश हैं। केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पैदा हुई राजनीतिक संकीर्णता से शशि थरूर नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि किसी विशेष संदर्भ में अन्य राजनीतिक संगठनों की प्रशंसा करना पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं है। ऐसा पहले भी कई मौकों पर हुआ है और मैं शशि थरूर से पूरी तरह सहमत हूं।खरगे के खिलाफ लड़ा था चुनाव

चार बार के सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 2022 में तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले G23 नेताओं में भी शामिल थे। कांग्रेस के इस गुट ने नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठाई थी। इसके अलावा भी शशि थरूर राज्य और राष्ट्रीय स्तरों पर कांग्रेस नेतृत्व के प्रति अपने असंतोष को जारी करते रहे हैं।

क्या है शशि थरूर पर मौजूदा विवाद?कुछ दिनों पहले शशि थरूर ने अंग्रेजी अखबार में छपे अपने लेख में केरल की पिनाराई विजयन सरकार की तारीफ की थी। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी की फ्रांस और अमेरिका यात्रा की भी प्रशंसा की थी। उनकी इन्हीं टिप्पणियों के बाद ही कांग्रेस पार्टी में विवाद पैदा हो गया। केरल कांग्रेस ने शशि थरूर के बयान और लेख की जमकर आलोचना की। उधर, शशि थरूर ने कहा कि मैंने कभी किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *