WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780814869', '216.73.216.247')

सावन में कब किया जाएगा हरियाली तीज का व्रत, अभी नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त - Somanshu News

सावन में कब किया जाएगा हरियाली तीज का व्रत, अभी नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त

सावन में कब किया जाएगा हरियाली तीज का व्रत, अभी नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त

सावन का महीना महादेव और मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। इस माह में हरियाली तीज का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन में कब किया जाएगा हरियाली तीज का व्रत।हरियाली तीज 2025 डेट और शुभ मुहूर्त 

वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुरू होगी और अगले दिन यानी 27 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में हरियाली तीज का व्रत 26 जुलाई  को किया जाएगा।
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 16 मिनट से 04 बजकर 58 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 57 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 38 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 57 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तकहरियाली तीज पूजा विधि 

हरियाली तीज के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। मंदिर की सफाई करने के बाद चौकी पर महादेव और माता पार्वती की मूर्ति को विरजमान करें। इसके बाद फल, फूल, धूप-दीप, अक्षत, दूर्वा चढ़ाएं। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। व्रत कथा का पाठ करें। भोग लगाएं और लोगों में प्रसाद का वितरण करें। आखिरी में दान जरूर करें।
कब से शुरू होगा सावन 2025

 वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा। इसके अगले दिन से सावन का महीना शुरू होगा। यानी इस बार सावन की शुरुआत 11 जुलाई से होगी। वहीं, इस माह का समापन 9 अगस्त को होगा।सावन सोमवार 2025 डेट

पहला सोमवार- 14 जुलाई
दूसरा सोमवार- 21 जुलाई
तीसरा सोमवार- 28 जुलाई
चौथा सोमवार- 04 अगस्तशिव मंत्र (Shiv Mantra)

1. ॐ नमो भैरवाय स्वाहा।
2. ॐ भं भैरवाय आप्द्दुदारानाय भयं हन।
3. ॐ भं भैरवाय आप्द्दुदारानाय शत्रु नाशं कुरु।
4. ॐ भं भैरवाय आप्द्दुदारानाय तंत्र बाधाम नाशय नाशय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *