WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780852077', '54.38.147.70')

कब है कार्तिक पूर्णिमा? यहां पढ़ें तिथि और शुभ मुहूर्त - Somanshu News

कब है कार्तिक पूर्णिमा? यहां पढ़ें तिथि और शुभ मुहूर्त

कब है कार्तिक पूर्णिमा? यहां पढ़ें तिथि और शुभ मुहूर्त

सनातन शास्त्रों हर तिथि का खास महत्व बताया गया है, जिसमें पूर्णिमा तिथि भी शामिल है। कार्तिक माह में कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन श्रीहरि की उपासना करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस दिन गंगा स्नान करने के बाद अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

कार्तिक पूर्णिमा 2025 डेट और टाइम 

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 04 नवंबर को रात 10 बजकर 36 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 05 नवंबर को शाम 06 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार 05 नवंबर को मनाया जाएगा।

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 28 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 40 मिनट पर
चंद्रोदय- शाम 07 बजकर 20 मिनट पर
चंद्रास्त- नहीं।
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 46 मिनट से 05 बजकर 37 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 41 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 40 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। मंदिर की सफाई करने के बाद चौकी पर साफ पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा को विराजमान करें। फूलमाला अर्पित करें। इसके बाद दीपक जलाकर आरती करें। मंत्रों का जप करें। विष्णु चालीसा का पाठ करें। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। आखिरी में लोगों में प्रसाद वितरण कर स्वयं ग्रहण करें।

प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के मंत्रों का जप और श्री सूक्त का पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा इस दिन मंदिर या गरीब लोगों में दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *