WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784388933', '123.16.241.99')

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन 2 सवालों के क्या जवाब देंगे? जातिगत जनगणना पर निशिकांत दुबे - Somanshu News

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन 2 सवालों के क्या जवाब देंगे? जातिगत जनगणना पर निशिकांत दुबे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन 2 सवालों के क्या जवाब देंगे? जातिगत जनगणना पर निशिकांत दुबे

केंद्र की भाजपा सरकार ने देशभर में जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2026 के अंत तक इससे जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने की उम्मीद है। जनगणना कराए जाने की घोषणा के बाद से पूरे देश में नई चर्चा चलने लगी है।

इस पर झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दो सवाल पूछते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखी है।

सांसद निशिकांत दुबे ने पोस्ट लिखते हुए कहा जातिगत जनगणना से याद आया कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दो सवालों के क्या जवाब देंगे। इसके बाद उन्होंने सवाल पूछते हुए लिखा- कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी इस जनगणना में अपना धर्म व अपनी जाति क्या बताएँगे? इस पोस्ट पर कई रीट्वीट, शेयर और लाइक्स आए। लोग दो हिस्सों में बटे हुए दिखाई दिए।

रोहित सिंह नामक यूजर ने तंज भरा कमेंट करते हुए लिखा, इटेलियन ब्राह्मण इस्लामिक गोत्र! ठीक वैसे जैसे दादी ने स्पोर्ट्स कोटा खोला था पप्पू के एडमिशन के लिए। वहीं नरेंद्र चौहान नामक यूजर ने निशिकांत दुबे पर हमला करते हुए लिखा कि आपने कलमा पढ़ना सीख लिया है। अब आप क्या बताएंगे?

एक यूजर ने लिखा कि जो सबको खबर है वही बताएंगे। बाकी फिलहाल तो ये खबर है। इसके साथ ही यूजर ने एक वीडियो शेयर की जिसमें लिखा था ब्रेकिंग न्यूज- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगे झुकी मोदी सरकार। अब जातिगत जनगणना करवाएगी सरकार। एक अन्यू यूजर ने भाजपा नेता शुधांशू त्रिवेदी का न्यूज चैनल पर कई गई डिबेट का वीडियो शेयर किया, जिसमें वो जातिगत जनगणना की कमियों को गिना रहे थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *